जोखिम लेकर टूटी पुलिया से गुजर रहे वाहन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बम्हनौती गांव के बलवंत सिंह ने बताया कि गत अगस्त में उक्त पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसकी सूचना सिंचाई अधिकारियों को दी गई थी, लेकिन अभी तक पुलिया को दुरुस्त नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने पुलिया के क्षतिगस्त हिस्से पर ईंटे-पत्थर रख दिए हैं, लेकिन ईंट-पत्थर के ऊपर से ही दोपहिया चालक और साइकिल सवार गुजरते हैं। यह स्कूल जाने-आने वाले बच्चों के लिए जोखिम है।
बताया कि अटवा माइनर की पुलिया भी क्षतिग्रस्त है। वाहन गुजरने के लिए वहां बिजली के टूटे खंभे लगाये गए हैं। इस बाबत सिंचाई विभाग के अवर अभियंता प्रयाग नारायण ने बताया कि पुलियों की मरम्मत कराने के लिए इस्टीमेट भेजा गया है। स्वीकृत होने पर जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।