फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Risk vehicle through the broken bridge

जोखिम लेकर टूटी पुलिया से गुजर रहे वाहन

Thu, 01 Dec 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 01 Dec 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Risk vehicle through the broken bridge
टूटी पुलिया पर रखे ईंट-पत्थर। - फोटो : अमर उजाला
ब्लाक मलासा में बरौर से डीघ गांव को जोड़ने वाले मार्ग पर बम्हनौती गांव के पास बंबे की पुलिया चार माह पहले क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसे अभी तक दुरुस्त नहीं कराया गया है। इससे गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए जोखिम है। 
विज्ञापन

 


बम्हनौती गांव के बलवंत सिंह ने बताया कि गत अगस्त में उक्त पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसकी सूचना सिंचाई अधिकारियों को दी गई थी, लेकिन अभी तक पुलिया को दुरुस्त नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने पुलिया के क्षतिगस्त हिस्से पर ईंटे-पत्थर रख दिए हैं, लेकिन ईंट-पत्थर के ऊपर से ही दोपहिया चालक और साइकिल सवार गुजरते हैं। यह स्कूल जाने-आने वाले बच्चों के लिए जोखिम है।

विज्ञापन

 

बताया कि अटवा माइनर की पुलिया भी क्षतिग्रस्त है। वाहन गुजरने के लिए वहां बिजली के टूटे खंभे लगाये गए हैं। इस बाबत सिंचाई विभाग के अवर अभियंता प्रयाग नारायण ने बताया कि पुलियों की मरम्मत कराने के लिए इस्टीमेट भेजा गया है। स्वीकृत होने पर जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed