{"_id":"5841d9994f1c1bb61fde8b47","slug":"responsible-for-post-inflammatory-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़काऊ पोस्ट के दोषियों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भड़काऊ पोस्ट के दोषियों पर होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
साइबर क्राइम की छात्रों को जानकारी देते प्रभारी विजय श्रीवास्तव व मौजूद छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर भ्रामक और अफवाह फैलाने के दोषी पाए जाने पर अब कड़ी कार्रवाई होगी। साइबर क्राइम कंट्रोल टीम ने छात्र-छात्राओं व लोगों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करने के लिए सार्वजनिक चौराहों, स्कूल-कालेजों में जानकारी दी।
शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर स्कूल-कालेजों व सार्वजनिक स्थानों पर साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सभाएं की गई।
इस दौरान अहिल्याबाई होल्कर इंटर कालेज अकबरपुर में साइबर क्राइम कंट्रोल टीम के प्रभारी विजय श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को बताया कि साइबर टीम के जरिये फेसबुक, व्हाटस एप आदि सोशल साइटों की सर्विलांस के जरिये निगरानी की जा रही है। सोशल साइटों पर भड़काऊ, भ्रामक व अफवाह फैलाने वाले पोस्ट करने वालों पर आईटी एक्ट की धाराओं में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि छात्राओं के स्कूल या कहीं जाने पर यदि कोई परेशान करता है तो इसकी सूचना तत्काल दर्ज कराएं। ऐसे आपराधिक लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान साइबर टीम ने रिश्वत मांगने पर एसपी के 9454457915 मोबाइल नंबर पर शिकायत दर्ज कराने को कहा।
ताकि ऐसे लोगों पर रोकथाम लगाकर जनता को ठगी से बचाया जा सके। साइबर टीम ने आदर्श कृष्णा इंटर कालेज मुरीदपुर, जनता इंटर कालेज बाढ़ापुर, नवाब सिंह इंटर कालेज कुंभी, मालवीय इंटर कालेज मुंगीसापुर सहित अन्य स्कूल-कालेजों में छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया।