{"_id":"5748a1654f1c1b32076918a6","slug":"report-aganist-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो फूंकने व जाम लगाने के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो फूंकने व जाम लगाने के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंगलपुर-डेरापुर मार्ग पर मुर्रा गांव के पास गुरुवार को दो टेंपो की भिड़ंत में एक युवक की मौत व पांच लोगों के घायल होने के बाद आगजनी, रोड जाम करके बवाल करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। इसमें 15 लोगों को नामजद व करीब 150 अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। एसपी के आदेश के बाद इन उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए कवायद शुरू हो गई है।
डेरापुर थाने में पुलिस चौकी कांधी के इंचार्ज प्रमोद कुमार यादव की अगुवाई में गई पुलिस पार्टी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें कहा गया है कि दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम राहत के लिए मौके पर पहुंची। वहां उक्त अराजकतत्वों ने सरकारी कार्य में बाधा डाला। दोनों टेंपो को आग लगाकर फूंक दिया।
वहीं रोड जाम करके आवागमन ठप कर दिया, जिससे आने-जाने वाले राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
पुलिस ने काफी समझाने का प्रयास किया पर अराजकतत्व कानून हाथ में लेकर घंटों मनमानी करते रहे। इससे माहौल अशांत हो गया। थानाध्यक्ष शिवकांत शुक्ला ने बताया कि उपद्रवियों ने समूह बनाकर बवाल किया। राहगीरों के साथ भी गालीगलौज की। उपद्रवियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उन्हें पकड़कर जेल की हवा खिलाई जाएगी।