फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Report against Nine in case of Mill Operator

चक्की संचालक की हत्या मामले में नौ के खिलाफ रिपोर्ट

Thu, 04 May 2017 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 May 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
Report against Nine in case of Mill Operator
माौत - फोटो : अमर उजाला
मंगलपुर थाना के नहिली गांव में चक्की संचालक की पिटाई के बाद हुई मौत के मामले में बुधवार को मृतक के पिता ने छह नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने संचालक के पिता के तहरीर पर हत्यायुक्त लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


बता दें कि मंगलपुर थाना क्षेत्र के नाहिली गांव में पुरानी रंजिश में दबंगों ने चक्की संचालक शैलेंद्र मिश्रा पुत्र चंद प्रकाश पर लोहे की राड से हमला कर मरणासन्न कर दिया था। इसकी हैलट में मौत हो गई थी। बुधवार को चक्की संचालक के पिता चंद्र प्रकाश ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र शैलेंद्र आटा चक्की पर काम कर रहा था। तभी गांव के रामबाबू, कामता प्रसाद पुत्र गण राम दयाल, रामजी पुत्र रामबाबू निवासी नहिली हाल पता वार्ड नंबर 15 शंकर गंज झींझक, कमलेश उर्फ राजू पुत्र रामदयाल, सकालू पुत्र गजोधर व छोटू पुत्र कमलेश निवासीगण नहिली हाल पता पुरानी दिबियापुर जिला औरैया ने पुत्र पर लोहे की राड व लाठी से हमला कर दिया। हमालवरों ने वहां रखे 21 हजार पांच सौ रुपये व मोबाइल भी लूट लिया था। इसके बाद पुत्र की हैलट अस्पताल कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


मंगलपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक मानिक चंद्र पटेल ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर छह नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ  हत्यायुक्त लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। शव का कानपुर में पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने वहीं पर दाह संस्कार करने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed