{"_id":"5980de644f1c1b61198b45ef","slug":"replace-gas-tanker-on-highway-lpg-leak-stir","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर पलटा गैस टैंकर, एलपीजी रिसाव हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर पलटा गैस टैंकर, एलपीजी रिसाव हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
गैस टैंकर का रिसाव बंद करते कनौडिया और रिलाइंस के कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
माती क्षेत्र के नबीपुर के पास कानपुर-झांसी हाईवे (एनएच-25) पर मंगलवार की सुबह एलपीजी भरा टैंकर के पलटने से गैस रिसाव होने लगा। बड़े हादसे की आशंका पर दमकल और पुलिस कर्मियों ने आसपास का इलाका खाली करवाया। वहीं, फायर ब्रिगेड ने पानी का बौछार कर रिसाव को कम किया। इसके बाद पेट्रोलियम कंपनियों के कर्मियों ने टैंकर में लकड़ी ठोक कर रिसाव को बंद किया। दमकल अधिकारी शिवदरस के मुताबिक यदि 18 टन एलपीजी का पूरी तरह से रिसाव हो जाता तो तीन किलोमीटर तक का क्षेत्र प्रभावित होता।
संदलपुर निवासी कैप्सूल टैंकर चालक रवि ने बताया कि विजय नगर (राजस्थान) से एलपीजी लेकर गोरखपुर जा रहा था। मंगलवार सुबह 9:30 बजे नबीपुर पहुंचे थे कि अचानक कट से ट्रैक्टर सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में टैंकर बेकाबू होकर हाईवे पर पलट गया और उसमें से एलपीजी का रिसाव होने लगा। यह देख चालक रवि और खलासी कमरुद्दीन टैंकर से कूद गए। जानकारी पर पुलिस ने हाईवे पर यातायात रोक कर दिया।
कोतवाल की सूचना पर जैनपुर कनौडिया गैस प्लांट के पंकज सिंह, राम सिंह, नरेश सिंह और बहवलपुर रिलायंस पेट्रोलियम के जीएम प्रवीण वर्मा टीम के साथ पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों कर्मियों ने लकड़ी ठोककर रिसाव को रोका। वहीं, कानपुर से एचपीसीएल के ऑपरेशन मैनेजर सुदीप घोष भी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने तीन क्रेनों की मदद से कैप्सूल टैंकर को सीधा कराया, फिर टैंकर को कानपुर ले जाया गया।