फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   relief commissioner unhappy

पट्टा आवंटन फाइल न मिलने पर राहत आयुक्त खफा

Fri, 10 Jun 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 10 Jun 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले के नोडल अधिकारी सचिव एवं राहत आयुक्त ने तहसील पहुंचकर नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने तहसील के भूलेख कार्यालय के साथ अन्य पटलों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खामियों से संबंधित अभिलेखों की जांच एडीएम को सौंपते हुए जांच रिपोर्ट तलब की। वहीं तहसील भवन के निर्मित कक्षों में तहसील कार्यालय संचालन के भी निर्देश एसडीएम व तहसीलदार को दिए।

गुरुवार को शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी राहत आयुक्त अनिल कुमार डेरापुर तहसील पहुंचे। उनके साथ जिलाधिकारी रविकांत सिंह व एडीएम शिवशंकर गुप्ता भी मौजूद रहे। राहत आयुक्त ने सबसे पहले तहसील के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। भवन निरीक्षण के बाद उन्होंने भूलेख कार्यालय से संबंधित अभिलेखों को देखा। राहत आयुक्त अभिलेखों के रखरखाव पर नाराज दिखे। उन्होंने शासन की प्राथमिकता वाली पट्टा आवंटन पत्रावली तलब की।
विज्ञापन


करीब 10 मिनट तक तहसील स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी पत्रावली तलाश करते रहे। दोबारा पूछने पर वर्ष 2015 की पट्टा आवंटन की पत्रावली उनके सामने पेश की गई। इसे देखते ही उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने कहा कि पत्रावली में अब तक दखलनामा नहीं लगा और न ही फोटोग्राफ लगे हैं। कैसे माना जाए कि पट्टाधारक को पट्टे पर कब्जा दिलाया गया है। निरीक्षण में दिवस की शिकायत संख्या 60,75 व 102 पर निस्तारण में खामियां पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एसडीएम से शिकायतों के निस्तारण के लिए शिकायतकर्ताओं से फोन पर जानकारी करने के बाबत पूछा। इस पर एसडीएम अमित राठौर ने बताया  कि वह खुद मानीटरिंग करते हैं। इस पर नोडल अधिकारी ने कहा कि पांच सदस्यीय एक टीम बनाई जाए। जो तहसील दिवस की शिकायतों के निस्तारण की जानकारी वादकारी से करे। समय-समय पर एसडीएम भी शिकायतकर्ताओं से बात कर निस्तारण की जानकारी लें।


एसडीएम द्वारा गांव के हैंडपंपों के खराब होने की अभिलेखों में सूचना दर्ज करने के बाद से अब तक उनके मरम्मत कराए जाने के बारे में रिपोर्ट तलब की। जिसका वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जिसके चलते एडीएम प्रशासन को चिंहित की गई शिकायतों व अकारू गांव की पट्टा संबंधी पत्रावली जांचकर उनके कार्यालय रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।


नोडल अधिकारी ने एसडीएम व तहसीलदार को निर्देश दिए कि नवनिर्मित भवन के जो कक्ष बनकर तैयार हो गए हैं। उनमें कार्यालय संचालित कराएं। जब पूर्ण रूप से भवन का निर्माण हो जाएगा तब हैंडओवर किया जाएगा। डेरापुर में निरीक्षण के बाद नोडल अधिकारी हसनापुर गांव रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed