फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Red Brigrad Lucknow's inspiration journey came from ghatampur

रेड ब्रिग्रेड लखनऊ की प्रेरणा यात्रा घाटमपुर आई

Thu, 01 Mar 2018 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 01 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
Red Brigrad Lucknow's inspiration journey came from ghatampur
प्रेरणा यात्रा में शामिल रेड ब्रिगेड लखनऊ की सदस्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भारत कोकिला सरोजनी नायडू की जयंती 13 फरवरी को उनके जन्मस्थान फ्रेश होल्ड हाउस (हैदराबाद) से निकाली गई रेड बिग्रेड (लखनऊ) की प्रेरणा यात्रा बुधवार की शाम घाटमपुर आई। यहां कुछ देर रुकने के बाद आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

यात्रा के संयोजक रामधीरज ने बताया कि रेड ब्रिगेड (लखनऊ) की संस्थापक ऊषा विश्वकर्मा की अगुवाई में 15 सदस्यीय दल प्रेरणा यात्रा पर निकला है। ब्रिगेड की संस्थापक ने बताया कि उनका दल हैदराबाद से चलकर तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश होते हुए यूपी लौटा है। बताया कि लखनऊ स्थित राजभवन में 02 मार्च को (सरोजनी नायडू) के निर्वाण स्थल पर समाप्त होगी।
विज्ञापन


संयोजक रामधीरज ने बताया कि सरोजनी नायडू उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला गवर्नर थीं। उनके सम्मान में सरकार ने उनके जयंती को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में घोषित किया है। रेड ब्रिगेड की संस्थापक ऊषा विश्वकर्मा ने बताया कि उनकी ब्रिगेड ने अबतक 50 से अधिक देशों में अपनी पहचान कायम की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि उनकी ब्रिगेड को वर्ष 2016 में राष्ट्रपति पुरस्कार भी मिल चुका है। जिसमें राष्ट्रीय महिला दिवस पर देश भर से चुनी गई 100 महिलाओं में ब्रिगेड की ओर से उनको पुरस्कार लेने के लिए आमंत्रित किया गया था। इसके अलावा उनको रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार समेत अन्य कई पुरस्कार भी मिले हैं। बताया कि उनकी ब्रिगेड महिलाओं और लड़कियों को बिना हथियार के आत्मरक्षा के गुर सिखाती है।

यात्रा के साथ समाज सेवी अन्ना हजारे के लोकपाल विधेयक आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले युवा आलोक कुमार भी चल रहे हैं। घाटमपुर में प्रेरणा यात्रा का स्वागत किया गया जिसमें अरविंद सिंह कुशवाहा (बड़े राजा), इंद्रजीत सिंह (ब्लाक प्रमुख पति) और  पुष्पेंद्र सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed