{"_id":"59594c374f1c1b810a8b493e","slug":"raodjam","type":"story","status":"publish","title_hn":" बोलरो की टक्कर से मासूम की मौत, हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलरो की टक्कर से मासूम की मौत, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
माौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलाबाद के उसरी ग्राम के पास सड़क पार कर रही तीन वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार बोलरो ने टक्कर मार दी, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बोलरो लेकर मौके से भाग निकला। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों के साथ ही ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया। ग्रामीणों ने तख्त लगाकर बेला विधूना मार्ग पर जाम लगाया। दो घंटे तक चले हंगामे के बाद एसडीएम के बोलरो चालक के खिलाफ कार्रवाई और ब्रेकर बनवाए जाने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
उसरी ग्राम निवासी शकील की तीन वर्षीय बेटी अनाया सड़क पार कर दुकान से सामान खरीदने के लिए जा रही थी। इसी दौरान अचानक वहां से गुजरी एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बेटी की मौत की सूचना पाकर मां रुबीना और दादी कल्लो बानो परिवार वालों के साथ मौके पर पहुंच गईं। बेटी को खून से लथपथ रुबीना बदहवास होकर रो पड़ी। दादी का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दोनों का विलाप देख वहां मौजूद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने तख्त रखकर सड़क जाम कर दी। इससे दोनों ओर वाहनों लंबी कतार लग गई। हंगामे की सूचना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया। ग्रामीण उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर अड़े रहे। करीब डेढ़ घंटे एसडीएम बृजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने बोलरो चालक के खिलाफ और आए दिन के हादसों को रोकने के लिए ब्रेकर की मांग की। उनके आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि तहरीर मिलने पर अज्ञात बोलरो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।