फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   child death in road accident

बोलरो की टक्कर से मासूम की मौत, हंगामा

Mon, 03 Jul 2017 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 03 Jul 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
child death in road accident
माौत - फोटो : अमर उजाला
रसूलाबाद के उसरी ग्राम के पास सड़क पार कर रही तीन वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार बोलरो ने टक्कर मार दी,  उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बोलरो लेकर मौके से भाग निकला। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों के साथ ही ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया। ग्रामीणों ने तख्त लगाकर बेला विधूना मार्ग पर जाम लगाया। दो घंटे तक चले हंगामे के बाद एसडीएम के बोलरो चालक के खिलाफ कार्रवाई और ब्रेकर बनवाए जाने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।   
विज्ञापन


उसरी ग्राम निवासी शकील की तीन वर्षीय बेटी अनाया सड़क पार कर दुकान से सामान खरीदने के लिए जा रही थी। इसी दौरान अचानक वहां से गुजरी एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बेटी की मौत की सूचना पाकर मां रुबीना और दादी कल्लो बानो परिवार वालों के साथ मौके पर पहुंच गईं। बेटी को खून से लथपथ रुबीना बदहवास होकर रो पड़ी। दादी का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दोनों का विलाप देख वहां मौजूद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने तख्त रखकर सड़क जाम कर दी। इससे दोनों ओर वाहनों लंबी कतार लग गई। हंगामे की सूचना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया। ग्रामीण उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर अड़े रहे। करीब डेढ़ घंटे एसडीएम बृजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने बोलरो चालक के खिलाफ और आए दिन के हादसों को रोकने के लिए ब्रेकर की मांग की। उनके आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि तहरीर मिलने पर अज्ञात बोलरो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed