फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Rani will be three female village heads gallantry award

तीन महिला ग्राम प्रधानों को मिलेगा रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार

Mon, 19 Dec 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 19 Dec 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
गांवों में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराने के लिए कड़ी मशक्कत करने पर जिले की तीन महिला ग्राम प्रधानों को रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से मुख्यमंत्री आज लखनऊ में सम्मानित करेंगे। सहायक निदेशक बचत बिपिनबिहारी पांडेय ने बताया कि गांवों में खुले में शौच मुक्त सहित अन्य विकास कार्य कराने का महिला ग्राम प्रधानों को लक्ष्य दिया गया था।
विज्ञापन


जिसे उन्होंने महिला होने के बावजूद कड़ी मशक्कत के बाद साकार किया है। इस पर अकबरपुर तहसील क्षेत्र की कमीर ग्राम पंचायत की महिला ग्राम प्रधान मीरा देवी, डेरापुर तहसील की उदनापुर ग्राम पंचायत की महिला प्रधान विनीता देवी व सिकंदरा तहसील की डबरापुर ग्राम पंचायत की महिला ग्राम प्रधान गुड्डी देवी को रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महिला ग्राम प्रधानों को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ में आज पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। वहीं, शिवली क्षेत्र की सोलर प्लांट चलाने वाली नूरजहां को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed