{"_id":"586569ad4f1c1b741aeede1e","slug":"rampur-and-jhansi-women-s-men-won-the-match-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला वर्ग में रामपुर और पुरुष में झांसी ने मैच जीता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला वर्ग में रामपुर और पुरुष में झांसी ने मैच जीता
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट टूर्नामेंट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोर्ट्स क्लब बिल्हौर की ओर से आयोजित स्व. आरके. लोहिया जगन्नाथ अवस्थी अखिल भारतीय पुरुष-महिला कैशमनी क्रिकेट प्रतियोगिता में महिला संवर्ग में रामपुर टीम ने बरेली को और पुरुष संवर्ग में झांसी टीम ने वैदिक फतेहपुर को हराकर जीत हासिल की।
बिल्हौर कसबे के बीआईसी मैदान पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट की सुबह पाली के मुकाबले में महिला वर्ग में बरेली ने पहले टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम ने 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 93 रन बनाएं। मैच में कनिका ने 25, पूजा ने 17 और रोमी ने 10 रनों का योगदान दिया। जबकि, लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामपुर की टीम ने मात्र तीन विकेट खोकर 94 रन बनाकर सात विकेट से मैच जीत लिया। मैच में शानदार पारी खेलते हुए दीप्ति ने 37 और भावना ने 35 रन बनाकर लंबी पारी खेली।
इसी तरह पुरुष वर्ग के दूसरे मैच में वैदिक फतेहपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 109 रनों का स्कोर बनाया। मैच में अरुणेंद्र ने 9 रन बनाकर दो विकेट लिए, वहीं राहुल ने 18 रन बनाकर दो विकेट झटके। आदर्श ने 15 रनों पर दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी झांसी की टीम ने मात्र तीन विकेट खोकर 110 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
मैच में सर्वाधिक रन बिट्टू ने बनाए। उन्हें मैन आफ द मैच का खिताब टूर्नामेंट सचिव आरके शर्मा, अस्टिेंट प्रोफेसर सौरभ शर्मा और अंपायर मानिक गुप्ता व किशोर राजपूत ने दिया। मैच में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से दर्शक में खासा रोमांच रहा।