फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Rain disrupteb life

बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Mon, 01 Aug 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 Aug 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
Rain disrupteb life
जिला अस्पताल में इमरजेंसी के आसपास भरा पानी

विज्ञापन
रविवार को बादलों ने इस सीजन की रेकार्ड-तोड़ बरसात की। दोपहर को शुरू हुई करीब दो घंटे की झमाझम बारिश से खेत-खलिहान, मैदान, गलियां सभी पानी से लबालब नजर आए। बारिश के चलते जिलेभर का जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। फिलहाल मौसम वैज्ञानिकों ने सोमवार को भी बारिश के संकेत दिए हैं।

बताते चलें कि रविवार सुबह से ही उमड़े काले बादलों के बीच सूर्यदेव की लुका-छिपी होती रही। वहीं दोपहर बाद पश्चिमी हवाएं चलने से आसमान झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस दौरान अकबरपुर शहर सहित रनियां, बारा, मुंगीसापुर, डेरापुर, रूरा, जैनपुर आदि क्षेत्रों में जमकर बरसात हुई। दो घंटे की झमाझम बारिश से हर ओर पानी ही पानी दिखाई देने लगा। बारिश से जहां अकबरपुर शहर के अंडरपास, जिला अस्पताल, तहसील परिसर, कोतवाली, कलेक्ट्रेट, विकास भवन, एसपी कार्यालय, शुक्ल तालाब, संजय नगर आदि क्षेत्रों में भीषण जलभराव की स्थिति रही। रविवार को झमाझम बारिश का आलम यह रहा कि बारिश के पानी से नाले उफनाने लगे और पानी घरों में भरने लगा।
विज्ञापन


वहीं किसानों का कहना है कि जोरदार बारिश जहां धान फसल के लिए वरदान है। वहीं उर्द, तिल फसलों के लिए अभिश्राप साबित हो रही है। बारिश से उर्द व तिल फसल सडने का खतरा मंडरा रहा है। वहीं, देर शाम तक रुक-रुककर बारिश जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


 चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. सीवी सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 31.08 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम आर्र्दता 100 फीसदी व न्यूनतम आर्द्रता 82 फीसदी दर्ज की गई। सुबह के समय हवाएं दक्षिणी रही, जबकि दोपहर को हवाओं का रुख बदलकर पश्विमी हो गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed