फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Rain can not even relieve heat

बारिश भी न दिला सकी गर्मी से राहत

Mon, 11 Jun 2018 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 11 Jun 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
Rain can not even relieve heat
बारिश में भीगते हुए जाते राहगीर।
कानपुर देहात। सुबह से आसमान में छाई बदली के बाद दोपहर में बारिश होने से लोगों ने राहत महसूस की। वहीं थोड़ी ही देर में निकली तेज धूप ने उमस बढ़ा दी। वहीं, डाक्टरों ने इस तरह के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन


रविवार दोपहर जिले के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई। इस दौरान चली ठंडी हवा से मौसम खुशनुमा हो गया है। बच्चे बारिश में नहाने के लिए घरों से बाहर निकल पड़े। सड़कों पर चल रहे लोगों ने बारिश में भीग कर आनंद लिया। शिवली, रसूलाबाद आदि नगरीय इलाके में हुई झमाझम बारिश से जलभराव भी नजर आने लगा। बारिश बंद होने के कुछ ही देर बार तेज धूप निकल गई जिससे उमस बढ़ गई। लोग गर्मी से व्याकुल हो उठे।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के सीएमएस डा. पकंज श्रीवास्तव के अनुसार यह मौसम स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। लोगों को इससे बचाव के लिए सतर्क रहना चाहिए। बारिश के बाद कटे-फटे फलों का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए। खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थ नहीं लेने चाहिए। इससे उल्टी-दस्त आदि संक्रामक रोगों के फैलने की संभावना बढ़ जाती है। वहीं उन्होंने कहा कि चार घंटे से अधिक का रखा हुआ खाना भी नहीं खाना चाहिए।  घरों से निकलते वक्त सिर को ढक कर निकलें। उल्टी-दस्त होने पर ओआरएस घोल का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed