{"_id":"57d8655f4f1c1b193bd488ab","slug":"rain-brought-relief-from-the-humid-heat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने दिलाई उमस भरी गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने दिलाई उमस भरी गर्मी से राहत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2016 02:45 AM IST
विज्ञापन
बारिश से बचने का प्रयास करती मार्केट आईं युवतियां।
- फोटो : अमर उजाला
जिले के अलग अलग इलाकों में दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
मंगलवार की दोपहर 12 बजे के बाद अकबरपुर, रनिया, शिवली, रूरा क्षेत्र में जोरदार बारिश हुई। किसानों ने राहत की सांस ली। भाकियू नेता सतेंद्र अवस्थी ने बताया कि धान बोने वाले किसानों के लिए यह बारिश वरदान के समान है। किसानों को अब एक सप्ताह तक फसलों की सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी।
वहीं नयागंज अकबरपुर स्थित गणेश उत्सव पांडाल में पानी भर गया। बारिश के बाद चली ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया।