{"_id":"59c2c0d84f1c1b7d688b5a8a","slug":"railway-track-crack","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुखरायां स्टेशन पर पटरी चटकी, मचा हड़कंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुखरायां स्टेशन पर पटरी चटकी, मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
पुखरायां पुखरायां में प्लेटफार्म-1 पर चटकी पटरी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुखरायां रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-एक पर ओवरब्रिज के नीचे पटरी चटकी देखकर हड़कंप मच गया। पटरी के क्लैंप में भी दराज थी। सूचना के बाद आनन-फानन पटरी बदलने का काम शुरू कराया गया, जोकि शाम तक जारी रहा। इस दौरान ट्रेनों को कॉशन लगाकर प्लेटफार्म नंबर-दो गुजारा गया।
बुधवार की सुबह पुखरायां रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के ओवरब्रिज के नीचे चाबीमैन प्रभात पटरी की जांच कर रहा था। इस दौरान खंभा नंबर 1289/4 के पास पटरी चटकी को देखकर स्टेशनमास्टर और पी डब्ल्यू आई ईश्वरदास को सूचना दी। उन्होंने मौके पर जाकर चटकी पटरी का जायजा लिया। पी डब्ल्यू आई ईश्वरदास ने गैंगमैनों को बुलाकर चटकी पटरी को हटाकर लगभग 13 मीटर पटरी के टुकडे़ को जोड़ने का काम शुरू कराया। पी डब्ल्यू आई के मुताबिक गर्मी में लोहे के फैलाव और सर्दी में सिकुड़ने की प्रक्रिया होती है। पहले जोड़ों के बीच जगह छोड़ी जाती थी, अब जोड़ों को भरा जाता है। जोड़ से ही पटरी चटक गई है।