{"_id":"5ab011bd4f1c1b3a058b61a6","slug":"rail-pulls-off-bridge-yamuna-falls-off-truck-two-die","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल की रेलिंग तोड़ यमुना किनारे गिरा ट्रक, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल की रेलिंग तोड़ यमुना किनारे गिरा ट्रक, दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
यमुना नदी के किनारे पड़ा क्षतिग्रस्त ट्रक।
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में झांसी हाईवे पर कालपी पुल पर ट्रैक्टर से टकरा कर एक ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ता हुआ नीचे यमुना नदी किनारे रेत में जा गिरा। ट्रक चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर सवार दो लोग जख्मी हो गए। उनको इलाज के लिए कालपी ले जाया गया।
सोमवार भोर पहर झांसी की ओर से गिट्टी लदा एक ट्रक कानपुर की ओर जा रहा था। पुल के भोगनीपुर छोर पर अचानक ट्रक का पहिया बर्स्ट हो गया और वह बेकाबू होकर खड़े ट्रैक्टर से टकराता हुआ रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरा।
उसके चालक और खलासी ट्रक के मलबे में ही दब गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। कालपी और भोगनीपुर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। ट्रक के मलबे में दबे ड्राइवर और खलासी के शवों को निकलवाया।
विज्ञापन
ट्रक में मिले कागजात के आधार पर शवों की पहचान चालक बबीना-झांसी के गोपालपुर निवासी विकास (22) और खलासी खैलार निवासी चंदन (28) के रूप में हुई। परिजनों को सूचना दी गई। यमुना पुल के नीचे श्मशान घाट है। अगर घटना दिन में होती तो कई लोगों की जान जा सकती थी।