फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   publice against from state minister

मंत्री को दिखाए गए काले झंडे

Sun, 31 Jan 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 31 Jan 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
publice against from state minister
बिल्हौर ब्लाक प्रमुख पद के लिए सपा मुख्यालय से जारी हुई टिकटों पर नाराजगी सामने दिखने लगी। शनिवार को ककवन के देवहा गांव में क्षेत्रीय विधायक और राज्यमंत्री अरुणा कोरी के काफिले के सामने कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाकर नारेबाजी की और विरोध जताया।
विज्ञापन


उधर, मंत्री ने विरोध प्रदर्शन को बसपा की सोची समझी साजिश करार दिया है। देवहा गांव में शनिवार सुबह एक कालेज के कार्यक्रम में विधायक व मंत्री अरुणा कोरी पहुंचीं थीं। कार्यक्रम में कई बीडीसी समेत सपा पदाधिकारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम संपन्न होते ही मंत्री अरुणा कोरी का काफिला आगे बढ़ा तो कुछ युवकों ने ब्लाक में ब्लाक प्रमुख पद के लिए टिकट वितरण पर विरोध करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इसी बीच मंत्री के वाहन के सामने बड़ी संख्या में युवक, बुजुर्ग आ गए।  सभी काले झंडे निकालकर प्रदर्शन करने लगे। विरोध बढ़ाता देख कोतवाली प्रभारी जीवाराम यादव ने लोगों को किनारे किया। मंत्री अरुणा कोरी ने सभी को शांत रहने की अपील करते हुए बैठक में अपनी समस्याएं बताने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरुणा कोरी ने बताया कि बिल्हौर, चौबेपुर, शिवराजपुर और ककवन में पार्टी के घोषित ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी निर्विरोध जीत रहे हैं। इससे खिन्न कानपुर देहात के कुछ पार्टी विरोध तत्व और बसपा के लोग इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। लखनऊ सपा मुख्यालय से जारी सभी प्रत्याशियों के पास आधे से अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्यों को समर्थन हासिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed