{"_id":"585ed7ac4f1c1ba107e3bcf9","slug":"primary-teachers-association-elections-dominated-faction","type":"story","status":"publish","title_hn":" प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव में हावी रही गुटबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव में हावी रही गुटबाजी
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
Updated Sun, 25 Dec 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
मतदाता सूची में नाम न होने पर हंगामा करते शिक्षक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झींझक के जूनियर हाईस्कूल मैदान में गहमा गहमी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव में दीवान सिंह ने जीत हासिल की। वहीं, वर्तमान ब्लाक अध्यक्ष नरेंद्र यादव का मतदाता सूची में नाम न होने से गुस्साए उनके समर्थकों ने पहले ही उन्हें माला पहना कर ब्लाक अध्यक्ष घोषित कर दिया। शिक्षकों में गुटबंदी के चलते कई बार टकराव के हालात भी बने दिखे।
प्राथमिक संघ के ब्लाक अध्यक्ष के चुनावों में खासी गुट बाजी हो रही है। शिक्षक धड़ों में बटे हुए हैं। शिक्षक संघ के चुनाव प्रभारी जितेंद्र कुमार और जगन्नाथ चुनाव स्थल पर पहुंचे तो उनके पास मौजूद मतदाता सूची में 227 मतदाता थे। वर्तमान ब्लाक अध्यक्ष नरेंद्र यादव समेत कई शिक्षकों को मतदाता सूची से बाहर कर दिया गया। जिसके कारण शिक्षकों में दो फाड़ हो गए। जिन शिक्षकों के मतदाता सूची में नाम नहीं थे, उन्होंने चुनाव अधिकारियों के समक्ष आपत्ति दाखिल करनी चाही तो उन्होंने आपत्ति लेने से मना कर दिया। इससे नाराज शिक्षकों ने पहले तो हंगामा किया। इसके बाद नाराज शिक्षकों ने नरेंद्र यादव को माल पहना कर ब्लाक अध्यक्ष घोषित कर दिया और दूसरी तरफ जा कर बैठ गए।
वहीं, दूसरी ओर मतदाता सूची के अनुसार चुनाव प्रक्रिया चालू हुई तो दीवान सिंह व महेशचंद्र, रामसेवक पाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया। दो बजे से वोटिंग चालू हुई। 227 मतदाताओं में 149 शिक्षकों ने वोट डाले। तीन बजे से मतगणना चालू हुई। इसमें 97 मत पाकर दीवान सिंह विजयी हुए। जबकि, महेश चंद्र ने 37 मत पाकर दूसरा व रामसेवक ने 15 मत पाकर तीसरा स्थान पाया। चुनाव अधिकारी जितेंद्र सिंह और जगन्नाथ ने बताया कि सबसे अधिक 97 मत पाकर दीवान सिंह ने जीत हासिल की है। जिन्हें प्रमाण पत्र दिया गया है। बताया कि वर्तमान ब्लाक अध्यक्ष नरेंद्र यादव का आरोप है कि मतदाता सूची से कई नाम काट दिए गए हैं जो कि गलत है।