{"_id":"598e0b654f1c1b196c8b46fd","slug":"pregnant-death-murder-charges","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती की मौत, हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस चौकी साढ़ के गांव हाजीपुर-कदीम (चंदापुर) निवासी एक युवती की हैलट इलाज के दौरान मौत हो गई। वह पांच माह की गर्भवती थी। मायके पक्ष के लोगों ने युवती को जहर खिलाकर हत्या का आरोप लगाते पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी सत्येंद्र यादव का विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व थाना नर्वल के बेंहटा (पाली) गांव निवासी बब्बू यादव की पुत्री पूनम (24) से हुआ था। गुरुवार को अचानक पूनम की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां से हैलट रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटी की मौत के बाद पूनम के पिता ने आरोप लगाया कि
दहेज में लोडर, दो लाख रुपये नगद और प्लाट की मांग पूरी न होने पर पूनम के पति, ससुर बाबूराम, जेठ धर्मेंद्र, जेठानी और देवर पुष्पेंद्र ने मिलकर जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया कि पूनम को पांच माह का गर्भ भी था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराया है। सीओ अजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में पाए गए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।