फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   police threating adovocate on phone call

फोन पर दरोगा ने अधिवक्ता को दी धमकी

Fri, 19 Oct 2018 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 19 Oct 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ में पुलिस की गोली का शिकार हुए एपल कंपनी के एरिया मैनेजर का मामला अभी लोग भूले नहीं थे कि गुरुवार को जिले में पामा चौकी इंचार्ज और अधिवक्ता की बातचीत का ऑडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया। वर्दी के नशे में चूर दरोगा ने अधिवक्ता के सीने में 14 गोली उतारने की धमकी दी। इसके बाद उसके मुवक्किल को 5 किलोग्राम चरस में जेल भेजने की बात कही।
सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि मुवक्किल सरवनखेड़ा निवासी नीरज शुक्ल के सम्मन तामील के बाबत गजनेर थाना के पामा चौकी इंचार्ज अनिल कुमार भदौरिया को बीते बुधवार की शाम फोन किया। बातचीत के दौरान चौकी इंचार्ज आवेश में आ गए। उन्होंने पहले तो अधिवक्ता के मुवक्किल को सरवनखेड़ा स्थित अपने घर आने पर पांच किलोग्राम चरस में जेल भेजने की बात कही। इस पर अधिवक्ता ने उनसे पांच किलोग्राम चरस कहां से लाने का सवाल किया तो वह और भड़क गए।
विज्ञापन

उन्होंने अधिवक्ता पर भी चरस बेचने का आरोप लगाया। साथ ही खुद को फतेहगढ़ में तैनाती के दौरान चर्चित दरोगा होने की बात कही। इस बीच हो रही बातचीत के दौरान दरोगा का गुस्सा और बढ़ गया, उसने अधिवक्ता को गाली देने के साथ रिकार्डिंग उच्चाधिकारियों को सुनाने की खुली चुनौती दी, साथ ही सरवनखेड़ा में दिखाई पड़ने पर सीने में पिस्टल से 14 गोली उतारने की धमकी दी। अधिवक्ता दहशत में आ गए। गुरुवार को इसका ऑडियो वायरल हो गया। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। चौकी इंचार्ज अनिल कुमार भदौरिया ने कहा कि सम्मन तामील होने के बावत अधिवक्ता का फोन आया था यदि कोई धमकी देगा तो वह चुप थोड़े रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला संज्ञान में नहीं आया है। एसपी से पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तलब कर गंभीरता से जांच कराई जाएगी। अगर दरोगा ने इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है तो उस पर कार्रवाई होगी- आलोक सिंह, आईजी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed