{"_id":"582e17cd4f1c1bf23c8feecc","slug":"police-shot-soldier-standing-making-stirring","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में सिपाही से चली गोली, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में सिपाही से चली गोली, मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
वह गड्ढा, जहां पर गोली जमीन को भेदते हुए धंसी।
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को थाने में सरकारी राइफल की मैग्जीन लोड करते समय ट्रेनिंग में आए सिपाही से अचानक गोली चल गई। गोली कार्यालय में ही जमीन को भेदते हुए धंस गई। आवाज सुनकर लोगों में अफरातफरी मच गई। हालांकि हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ।
सिपाही अजब सिंह ट्रेनिंग में रसूलाबाद थाने आया था। गुरुवार सुबह सिपाही माती में प्रशिक्षण लेने जा रहा था। तभी वह सरकारी राइफल की मैग्जीन लोड करने लगा। इसी दौरान अचानक गोली चल गई। राइफल का मुंह जमीन की ओर से होने पर गोली जमीन को भेदते हुए धंस गई। इससे आसपास खड़े लोगों में अफरातफरी मच गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
वहीं थाने में सरकारी राइफल से गोली मचने में पुलिसकर्मियों में भी हड़कंप मच गया। इस दौरान गोली धंसने के स्थान पर आननफानन में मिट्टी डालकर पानी से धो दिया गया।
विज्ञापन
इस संबंध में थाने के एसआई एसएन तिवारी ने बताया कि उन्हें सिपाही से गोली चलने की कोई जानकारी नहीं है। वह थाने से क्षेत्र में भ्रमण पर निकले हैं। वहीं एसपी मनोज सोनकर ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। गोली चलने की घटना की जानकारी की जा रही है।