{"_id":"39f12b0321c56765e010decf805b6187","slug":"police-search-in-ghatampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" अगवा युवक की तलाश में पुलिस ने दबिश दी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगवा युवक की तलाश में पुलिस ने दबिश दी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर नौबस्ता क्षेत्र के चंदन नगर (गल्ला मंडी) इलाके से शुक्रवार की देररात मंगलामुखी ने एक युवक को अगवा कर लिया। युवक ने शनिवार सुबह परिजनों को घाटमपुर के जहानाबाद रोड पर एक जगह होने की सूचना दी।
पुलिस ने उसके बताए जगह पर तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिला। चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि काफी तलाश के बाद भी इनोवा नहीं मिली। बताया कि युवक का फोन लगातार कवरेज एरिया से बाहर बता रहा है।
उमाशंकर प्रजापति ने बताया कि उसके पुत्र शुभम उर्फ शालू प्रजापति (22) का शनिवार को तिलक समारोह था। श्यामनगर (कानपुर) से तिलक आया था। समारोह खत्म होने के बाद शुभम अपने दोस्तों को रोड तक छोड़ने गया था। वापस घर की ओर लौटने ही वाला था। तभी उसके पास काले रंग की इनोवा आकर रुकी जिसमें छह-सात मंगलामुखी सवार थे।
विज्ञापन
उन्होंने शिवम को जबरन पकड़कर इनोवा में बैठा लिया। शुभम वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। शनिवार की दोपहर तक युवक का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। दोपहर बाद 3:30 बजे शुभम ने मोबाइल नंबर 7071643069 से अपने पिता के मोबाइल नंबर 8574479672 पर फोन करके बताया कि वह घाटमपुर के जहानाबाद रोड पर एक जगह पर मौजूद है। मंगलामुखी काले रंग की इनोवा में उसे रखे हैं, जिसमें पर्दे पड़े हैं।
उसी के भीतर बंधक बना रखा है। बताया कि मंगलामुखी ढाबे में चाय पीने चले गए हैं तभी, मौका देख वह फोन कर रहा है। उमाशंकर ने पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। घाटमपुर चौकी इंचार्ज जहानाबाद रोड पर काले रंग की इनोवा तलाशने में जुट गई।