फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Police Kannauj, Kanpur-running joint search operation

कानपुर-कन्नौज पुलिस चला रही ज्वाइंट सर्च आपरेशन

Wed, 09 Nov 2016 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 09 Nov 2016 02:42 AM IST
विज्ञापन
Police Kannauj, Kanpur-running joint search operation
डकैती के मामले को लेकर तलाशी लेते पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
ककवन के विषधन और कन्नौज के तिर्वा में एक ही ढंग से डकैती डालने की घटना के बाद अब विषधन और तिर्वा के दूरदराज क्षेत्रों में कानपुर नगर और कन्नौज की पुलिस संयुक्त रूप सर्च आपरेशन चला रही है।
विज्ञापन



पुलिस की सख्ती से जोगी, सपेरे और भीख मांगने और गरीब ग्रामीण चौकन्ना है, संदिग्ध दिखने की दशा में पुलिस पलक झपके ही ऐसे लोगों को हिरासत में ले रही है।



बिल्हौर पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस टीमें लगातार क्षेत्र में दबिश, पुलिस और निरीक्षण के लिए लगाई गई हैं क्षेत्र का कोई भी इलाका-हलका हो, वहां के थानाध्यक्षों को निरीक्षण और सतर्कता के आदेश दिए गए हैं
विज्ञापन



विषधन क्षेत्र क्योंकि कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र के साथ लगता है इसलिए यहां दोनों जिलों की पुलिस की संयुक्त टीम संदिग्ध इलाकों में जाकर खोजबीन कर रही हैं, पुख्ता सबूत मिलते हैं तो उसकी जानकारी सभी को दी जाएगी। बुधवार को पुलिस टीमों ने बिल्हौर-ककवन से सटे सुर्सी क्षेत्र से कुछ संदिग्धों को उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर, बुधवार को दिनभर पीड़ित अमर सिंह और उसके भाइयों के यहां राजनैतिक दलों के लोगों का जमावड़ा रहा। विधायक व मंत्री अरुणा कोरी ने सभी पीड़ितों के परिजनों को सुरक्षा का भरोसा दिया।



कसिगवां जिला पंचायत सदस्य मीना गौतम और कांग्रेसी नेता रामलखन गौतम ने पीड़ितों को सांत्वना देते हुए प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। साथ ही ग्रामीणों को भरोसा दिया यदि प्रदेश में उनकी सरकार आती है तो विषधन में पुलिस थाने की स्थापना कराई जाएगी। देरशाम तक भाजपा, बसपा के पदाधिकारियों का भी क्षेत्र में आए।


मकनपुर में रह चुका बावरिया गिरोह की पनाहगाह- बिल्हौर। घुमंतू और बावरिया गिरोह का जमावड़ा क्षेत्र के मकनपुर में लंबे समय तक रहा है। स्थानीय लोगों की माने तो मकनपुर मेला के दौरान कई संदिग्ध कसबे के ईशन नदी के करीब रुके भी, लेकिन कई तरह के अपराध खुलने के बाद ग्रामीणों ने उन्हें गांव से निकाल दिया।




ग्रामीणों की माने मेल में बीते वर्ष सलीम और उसके कई साथी दर्जनों घोड़ों की बिक्री के लिए मकनपुर आया था, और यहीं पर डेरा बनाकर आसपास अपराधों को अंजाम दे रहा था। उसके बुलंदशहर कांड में पकड़ने के बाद दिल्ली सीबीआई की टीम भी मकनपुर खोजबीन के लिए आई थी।



उधर, घुमंतू जाति के संदिग्धों की धरपकड़ के लिए बिल्हौर, अरौल, उत्तरीपुरा, शिवराजपुर और चौबेपुर रेलवे स्टेशन पर पुलिस जाकर निरीक्षण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed