फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Police could not reach the thread killer

राखी के कातिल तक नहीं पहुंच सकी पुलिस

Wed, 18 Jan 2017 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 18 Jan 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
Police could not reach the thread killer
हत्‍या - फोटो : अमर उजाला
मंगलपुर थाना क्षेत्र के बरी गांव में पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव गांव पहुंचा, परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। बता दें कि रविवार की रात महिला का शव खड़ंजे पर मिला था। घटना के 30 घंटे से अधिक गुजरने के बाद भी पुलिस के हाथ ठोस सुराग नहीं लगा। पुलिस की जांच करीबियों की तरफ घूमी हुई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र में बरी गांव निवासी राखी (32) पत्नी राजपूत संखवार रविवार की रात पति व बच्चों के सोने के बाद वह किसी काम से घर के बाहर निकली थी। काफी देर तक घर नहीं पहुंची। बाद में राखी का बरी भटेलिनपुरवा जाने वाले खड़ंजे पर पड़ा मिला था। पति राजपूत ने अज्ञात के खिलाफ  हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


इधर, गत सोमवार को मृतका राखी का पोस्टमार्टम होने के बाद देर शाम शव गांव पहुंचा। मंगलवार की सुबह परिजनों ने गांव में अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस मृतका व उसके पति के मोबाइल फोन की कॉल रिकार्ड से हत्यारे का पता लगाने में जुटी है। पुलिस को हत्या में करीबी के शामिल होने का शक है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मृतका के घर में सन्नाटा पसरा रहा। बच्चे मां को याद कर सुबकते नजर आए। थानाध्यक्ष एसपी सिंह ने बताया की मृतका के शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। घटना के सभी बिंदुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed