फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Plum caught in the throat of struggle of the student death

गले में बेर फंसने से छात्र की तड़पकर मौत

Fri, 17 Feb 2017 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Feb 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
Plum caught in the throat of struggle of the student death
हादसा - फोटो : अमर उजाला
मंगलपुर में स्कूल में लंच के दौरान बेर खाते वक्त बेर गले में फंसने से कक्षा दो के छात्र की तड़पकर मौत हो गई।  छात्र की मौत की खबर पर परिजनों में हड़कंप मच गया गया। वहीं, इस घटना के बाद पूरा स्कूल स्तब्ध है।
विज्ञापन


झींझक क्षेत्र के सबलपुर गांव निवासी पुष्पेंद्र उर्फ शिवम (8) पुत्र अरविंद कुमार मंगलपुर स्थित मौलाना अबुल कलाम विद्यालय में कक्षा दो का छात्र है। गुरुवार की दोपहर इंटरवल के दौरान पुष्पेंद्र बस्ते में रखे बेर खाने लगा। अचानक गले में बेर फंसने से उसकी हालत बिगड़ गई। उसे तड़पता देख साथी बच्चों ने शिक्षकों को इसकी जानकारी दी।  जब पुष्पेंद्र की हालत और बिगड़ने लगी तो शिक्षकों ने आननफानन में
विज्ञापन


इसकी सूचना परिजनों भेजी और पुष्पेंद्र को लेकर झींझक सीएचसी गए, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी पहुंची मां कुसमा देवी मौत की खबर सुनकर बदहवास सी हो गई और फूट फूटकर रोने लगी। परिजन शव लेकर अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में मौजूद डा. शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि बच्चे की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो चुकी थी। उसकी श्वास नली में कुछ फंसने से मौत हुई। वहीं स्कूल के प्रधानाचार्य अनीस हसन ने बताया कि पुष्पेंद्र की मौत पर स्कूल प्रशासन में गम में डूब गया है। स्कूल में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।


कक्षा दो का छात्र पुष्पेंद्र चार भाई-बहन पुष्पा (12), कोमल (10) और अंकित (5) में तीसरे नंबर का था। उसके पिता पंजाब में प्राइवेट नौकरी करते हैं। पुष्पेंद्र परिवार का दुलारा था, उसे अचानक हुई मौत से परिवार और क्षेत्रीय लोग स्तब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed