{"_id":"5866b66a4f1c1b255eeec98b","slug":"pigeon-flock-in-the-office-received-a-reprimand","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यालय में कबूतर झुंड मिलने पर फटकार, स्पष्टीकरण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यालय में कबूतर झुंड मिलने पर फटकार, स्पष्टीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
जांच
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को सीडीओ ने विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई कार्यालयों में अव्यवस्था मिलने पर फटकार लगाई और व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। वहीं एई लघु सिंचाई और अपर जिला विकास अधिकारी समाज कल्याण के अनुपस्थित मिलने पर स्पष्टीकरण तलब किया है।
शुक्रवार को विकास भवन में सीडीओ कृष्ण कुमार गुप्त ने समाज कल्याण विभाग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों का रखरखाव दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। वहीं निबंधक सहकारी समितियां कार्यालय का निरीक्षण करने पर कबूतरों का झुंड मिला। उन्होंने अधिकारी व कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई।
सीडीओ ने कार्यालय की दुर्दशा सुधारने के निर्देश दिए। वहीं विकास भवन के द्वितीय तल में पेयजल की समुचित व्यवस्था न होने पर साफ पानी की व्यवस्था कराने को कहा। निरीक्षण में एई लघु सिंचाई पंकज यादव और अपर जिला विकास अधिकारी महिमा मिश्रा गैरहाजिर मिली।
विज्ञापन
सीडीओ ने बताया कि कार्यालयों में साफ-सफाई रखने सहित अभिलेखों का रखरखाव, शौचालयों में पानी, पेयजल व्यवस्था सहित अन्य विभागवार निर्देश दिए गए हैं। गैरहाजिर अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।