फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Pickup collides with bike, killing three

पिकअप ने बाइक में टक्कर मारी, तीन की मौत

Thu, 13 Sep 2018 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 13 Sep 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
Pickup collides with bike, killing three
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिल्हौर  (कानपुर)। । कोतवाली क्षेत्र के मल्लापुर गांव के सामने स्थित 58 नंबर रेलवे क्रासिंग पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक रेलकर्मी व ढाबा कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।  पुलिस ने घायल को सीएचसी और शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। देरशाम तीसरे साथ ही भी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब पांच बजे कानपुर फर्रुखाबाद रेल रूट की क्रासिंग संख्या में 57 पर तैनात गेटमैन विजय पाल (32) पुत्र किशन पाल निवासी मुरादनगर बिल्हौर धौरसलार स्थित एक ढाबे के कर्मी सोना (40) निवासी सुल्तानपुर और अरविंद पुत्र श्याम लाल कठेरिया निवासी दरारपुर कटहा के संग एक बाइक से बिल्हौर की ओर आ रहे थे। तभी मल्लापुर के सामने 57 नंबर रेलवे क्रासिंग की बंबा पुलिया के समीप एकाएक सामने से पिकअप आती देख बाइक चला रहे विजय ने उससे बचने का काफी प्रयास किया, लेकिन रेलवे लाइन होने के कारण वह जब तक कुछ समझ पाता, तब तक पिकअप ने तीनों बाइक सवारों को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

 पिकअप की रफ्तार तेज होने से उक्त तीनों बाइक सवार घिसटते हुए काफी दूर जा गिरे। हेलमेट न लगाए होने से विजय और सोना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे सीएचसी ले गई, जहां से डॉक्टर ने हैलट रेफर कर दिया। जहां देरशाम इलाज के दौरान के अरविंद की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed