फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   People from the cold wave and thaws

शीतलहर और गलन से थर-थर कांपे लोग

Sun, 31 Dec 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 31 Dec 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
People from the cold wave and thaws
तहसील परिसर में जल रहे अलाव में आग तापते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नववर्ष आगमन की दस्तक के साथ सर्दी का प्रकोप चरम पर पहुंच रहा है। तीन दिनों से पारा लगातार नीचे लुढ़कने के साथ सुबह-शाम घना कोहरा गिर रहा है। जबकि, शीत लहर चलने से जनजीवन प्रभावित है। शनिवार को लोग दिनभर अलाव की आग तापते दिखाई दिए। वहीं, तहसील भवन पर कंबल पाने के लिए गरीबों की भीड़ पहुंच रही है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह 8.30 बजे तक जमकर कोहरा गिरा। इसके बाद मौसम साफ हो गया और धूप भी निकली लेकिन, शीतलहर चलने से धूप का असर काफी कम रहा। शाम 5 बजे के बाद फिर कोहरा गिरना और शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया। जिसके चलते लोग अलाव जलाकर बैठे नजर आए। तहसील परिसर के अलावा कस्बे के प्रमुख स्थानों पर सुबह-शाम अलाव जलवाए जा रहे हैं। लेकिन, इन अलावों पर लोग रद्दी कागज, गत्ते और कबाड़ जलाकर दिनभर आग तापते रहे। तहसीलदार अवनीश कुमार ने बताया कि सर्दी के मौसम में गरीबों को ठंड से बचाने के प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद रात में अधिकारी गश्त करके सड़कों के किनारे मिलने वाले बेसहारा गरीबों को कंबल प्रदान कर रहे हैं। तहसील भवन में रोजाना ऐसे लोग कंबल लेने के लिए लाइन लगा रहे हैं। जिनको पूर्व में कंबल दिए जा चुके हैं, अथवा कंबल पाने के लिए झूठी गरीबी का प्रदर्शन करते हैं।
विज्ञापन


 श्री केशव माधव युवा समिति की ओर से रविवार को घाटमपुर कस्बे के सचान गेस्ट हाउस में गरीबों को कंबल वितरण का आयोजन किया गया है। समिति के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र द्विवेदी ने बताया कि कंबल वितरण के लिए पात्रों की सूची पहले से बनाई जा चुकी है। उनको टोकन जारी करने के साथ कंबल दिए जाएंगे। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी विवेक शुक्ला ने बताया कि कंबल वितरण में क्षेत्रीय विधायक कमलरानी मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ओर कड़ाके की सर्दी पड़ने से जनजीवन बेहाल होने लगा है। किसान इसकी परवाह किए बिना पेट की खातिर खेतों पर मेहनत करने में जुटे हैं। किसानों ने बताया कि फसलों की सिंंचाई करने के लिए उनको कड़ाके की ठंड की परवाह किए बिना खेतों में घुसकर काम करना पड़ रहा है। बताया कि नलकूपों के संचालन के लिए दिन के समय उनको बिजली न देकर रात में दी जा रही है जिससे और भी समस्या है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed