{"_id":"59a31bc64f1c1b1c0b8b4ab6","slug":"pellet-bullet","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत की मेड़ के विवाद में चली गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत की मेड़ के विवाद में चली गोली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
फायर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के खासपुर गांव में खेत की मेड़ काटने का विरोध करने पर पड़ोसी काश्तकार और उसके पुत्र ने हमलाकर तमंचे से फायर झोंक दिया। फायर में किसान बाल-बाल बच गया। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे उसकी जान बचाई। पीड़ित किसान ने पुलिस से कार्यवाई की मांग की है।
खासपुर गांव निवासी नरेश कुमार पुत्र विष्णू स्वरूप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार की सुबह करीब 10:30 बजे वह खेतों की रखवाली के लिए गया था। उसे देखा कि पड़ोसी खेत के ही रामदीन व कमलेश पुत्रगण ननकू ने उसकी मेड़ तोड़कर अपने खेत में मिला ली है। विरोध करने पर दोनों ने गाली गलौज शुरू कर दी। जब तक कुछ समझते तब तक कुछ ही देर में रामदीन का पुत्र रमन मौके पर आ गया और कट्टे से उस पर फायर झोंक दिया। कट्टे की गोली उसकी शरीर से पास से गुजरते हुए खेत की मिट्टी में जा धसी।
गोली चलने की आवाज सुनकर दौड़े आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने जैसे-तैसे उसकी जान बचाई। ग्रामीणों का दबाव देखकर सभी जान से मारने की धमकी देने हुए भाग गए। इंसपेक्टर रमेश चंद्र पांडे ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है।