फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Passenger train arriving late picketing

पैसेंजर ट्रेन देर से पहुंचने के विरोध में धरना

Mon, 03 Oct 2016 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 03 Oct 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
Passenger train arriving late picketing
.मांगों को लेकर धरने पर बैठे अन्ना हजारे विकास मंच के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
अन्ना हजारे विकास मंच के तत्वावधान में रेलवे स्टेशन परिसर में एक दिवसीय सांकेतिक धरने का आयोजन किया गया। इस दौरान संगम एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव व पैसेंजर ट्रेन को समय से कानपुर पहुंचाने की मांग की गई।
विज्ञापन




अन्ना हजारे विकास मंच प्रमुख दिलीप सिंह सूर्य ने बताया कि ग्रामीणों के कानपुर जाने के लिए संगम एक्सप्रेस डाउन का ठहराव रेलवे स्टेशन पर कराया जाए।


कानपुर को जाने वाली पैसेंजर ट्रेनें अक्सर बेवजह खड़ी रहती हैं। अन्य ट्रेनों को पास करने के चक्कर में पैसेंजर ट्रेनें रोकी जाती हैं। इसलिए वे समय से कानपुर नहीं पहुंचती। इस कारण व्यापारी, नौकरीपेशा लोग, छात्र आदि परेशान होते हैं। जनता में आक्रोश है। इसलिए अवरोध समाप्त कर ट्रेनों को समय पर पहुंचाने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन



प्रदर्शनकारियों ने धरना देने के बाद महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद को संबोधित ज्ञापन स्टेशन मास्टर महेश को सौंपा। इस मौके पर नवजोत सिंह, सुरेंद्र सिंह गौर,ओमनारायण तिवारी, बलराम, भूरा शुक्ला, यदुवीर, विवेक पांडेय, अतुल, सूर्यभान सिंह, आदि लोग मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed