{"_id":"5822380e4f1c1bf67eb3925a","slug":"participation-will-be-in-the-village-proper-development","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहभागिता से होगा गांव में समुचित विकास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहभागिता से होगा गांव में समुचित विकास
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक सभागार में ग्राम प्रधानों के चार दिवसीय क्षमता, विकास प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। ब्लाक प्रमुख ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद मास्टर ट्रेनर ने प्रधानों को कार्य संबंधी भूमिका, सहभागिता, नेतृत्व के प्रकार आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया।
मंगलवार को ब्लाक सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का ब्लाक प्रमुख महामाया यादव ने शुभारंभ किया। आयोजकों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। मास्टर ट्रेनर अरविंद गौतम ने प्रधान और ग्रामीणों के बीच परस्पर वार्तालाप व समझ पर बल देते हुए कहा कि सहभागिता के बल पर गांव में समुचित विकास कार्य कराए जा सकते है।
उन्हाेंने ग्राम पंचायत प्रतिनिधि के व्यक्तित्व, गुण, भूमिका के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए प्रधानों को कार्य संबंधी भूमिका, सहभागिता, नेतृत्व के प्रकार के बारे में समझाया।
विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि सीखना निरंतर चलने वाली एक प्रक्रिया है, इसलिए सभी ग्राम प्रधानों को इस चार दिवसीय प्रशिक्षण से जरूर सीखने को मिलेगा। प्रधानों को सचेत करते हुए कहा कि अब ग्राम पंचायतों में सभी विकास कार्य पारदर्शी होने चाहिए।
इस मौके पर एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार, प्रधान संघ अध्यक्ष सुखवीर सिंह, मधू सिंह, श्याम करन सिंह, भानु प्रताप सिंह, गुलाब सिंह, शिशुपाल सिंह, रवि प्रताप, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।