{"_id":"5b60b6ea4f1c1bde6d8b592c","slug":"pandu-river-overflows-floods-threaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांडु नदी उफनाई, बाढ़ का खतरा मंडराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांडु नदी उफनाई, बाढ़ का खतरा मंडराया
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत शिवली की गली में भरा पानी।
शिवली। कस्बे में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। मूसलाधार बारिश का पानी पहले से ही कई मोहल्लों में भरा हुआ था। अब पांडु नदी उफना रही है। इससे घर, दुकानों व रास्तों में पानी भर गया है। करीब 36 वर्ष बाद शिवली में एक बार फिर से बाढ़ आने का खतरा मंडराने लगा है। मूसलाधार बारिश से कस्बे के सुभाष नगर शिवाजी नगर और जवाहर नगर मोहल्लों के कई हिस्सों में पानी भरा हुआ था।
मंगलवार की सुबह पांडु नदी के उफनाने से कस्बे के अंदर पानी घुसने लगा है। नगर पंचायत की मुख्य मार्केट नगर पंचायत जाने का रास्ता और नगर पंचायत कार्यालय के आस.पास पानी भर गया है। कल्याणपुर रोड के मुख्य मार्ग पर पानी ऊपर से आने जाने लगा है।रामपुर रोड मवैया रोड पर भी पानी भर गया है। मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष अवधेश शुक्ला ने बताया कि नगर पंचायत के जलभराव वाले लोगों की मदद के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। कालोनी व गेस्ट हाउस लोगों के रहने के लिए खोल दिया गया है।