{"_id":"5bba6140867a55684c6d9dbb","slug":"one-criminal-catch-in-police-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में इनामी हत्यारोपी दबोचा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में इनामी हत्यारोपी दबोचा गया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी की जानकारी देते एसपी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डेरापुर थाना क्षेत्र के कटेही गांव में सिर कटी लाश मामले में रविवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मुख्य हत्यारोपी बबलू कठेरिया को गिरफ्तार कर लिया। चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर तीन राउंड फायरिंग की, बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की। इसके बाद हत्यारोपी को धर दबोचा, जबकि उसका साथी फरार हो गया। 50 हजार के इनामी हत्यारोपी के पास से तमंचा, नगदी, सिम कार्ड व नेपाली करेंसी सहित अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
रविवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर एसपी राधेश्याम ने बताया कि शनिवार को डेरापुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मुंगीसापुर के पास हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान कांधी की ओर से एक बाइक पर दो लोग सवार होकर आ रहे थे, उन्हें रोकने का इशारा किया गया तो बाइक सवार दो लोग पुलिस को चकमा देकर अकबरपुर की ओर भागने लगे। उन्होंने सरकारी वाहनों से बाइक सवारों का पीछा किया, जिस पर बाइक सवारों बदमाशों ने पुलिस पर तीन राउंड फायरिंग कर बचने का प्रयास किया, लेकिन बलाई बुजुर्ग गांव के पास घेराबंदी कर पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की। इस दौरान एक बदमाश को मौके से पकड़ लिया गया, जबकि उसका दूसरा साथी बाइक से भागने में सफल रहा। पकड़े गए बदमाश से पूछताछ में बताया कि वह रूरा थाना क्षेत्र के गांव कटेही हाल पता रोशनमऊ का निवासी है। उसने कई वारदातों में शामिल होने की बात कबूली है। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा, एक मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड, एक नेपाली मोबाइल फोन, 107 रुपये नेपाली मुद्रा, आधार कार्ड, नेपाली होटल की बिल रसीद, 10240 रुपये डकैती के बरामद किए।
एसपी राधेश्याम ने बताया कि पकड़ा गया हत्यारोपी शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ रूरा, अमराहट, अकबरपुर, इटावा, दिबियापुर, शिवली सहित अन्य थानों में लूट, हत्या, डकैती, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर, अपहरण आदि संगीन धाराओं में 19 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।