फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   One and a half months after the ATM lying cashless

डेढ़ माह बाद भी कैशलेस पड़े हैं एटीएम

Fri, 23 Dec 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात Updated Fri, 23 Dec 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
One and a half months after the ATM lying cashless
माती रोड स्थित एचडीएफसी एटीएम में जरुरतमंदों की लाइन

विज्ञापन
नोटबंदी के बाद से उपजे कैश संकट से अधिकांश एटीएम खाली पड़े हैं। ग्राहक कहीं कैश की समस्या तो कहीं एटीएम सर्वर में आ रही दिक्कत का सामना कर रहे हैं। अकबरपुर व माती के विभिन्न बैंकों के एटीएम का करीब करीब ठप हैं। बैंक शाखाओं के 14 एटीएम में कुछ में कैश शाम तक नहीं आया और कुछ एटीएम तो एक माह से खाली पड़े हैं।

रूरा रोड स्थित बैंक आफ बड़ौदा के एटीएम में करीब एक माह से ज्यादा का समय बीतने के बाद भी कैश नही आ रहा है। एटीएम में कैश न आने से ग्राहक परेशान हो रहे हैं। वहीं, नेहरू नगर स्थित यूनियन बैंक के एटीएम में नोटबंदी के बाद से कैश ही लोड नहीं हुआ है। एटीएम का शटर सिर्फ सफाई के लिए के ही उठता है।
विज्ञापन


कस्बे के जनकपुरी मैदान के पास स्थित सेंट्रल बैंक एटीएम का हाल भी खराब है। यह एटीएम भी नोटबंदी के बाद से कैशलेस पड़ा है। माती रोड़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक एटीएम नोटबंदी के बाद कुछ दिनों तक चला। लेकिन, कुछ दिन बाद से ग्राहकों को एटीएम में कैश के दर्शन ही नहीं हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बा स्थित इंडिया नंबर वन एटीएम में तो नोटबंदी के बाद से कैश ही लोड नहीं हुआ। पुलिस चौकी के पास स्थित डाकघर एटीएम में नोटबंदी के बाद से कैश न होनेे से लोगों ने रुख करना ही बंद कर दिया है। माती मुख्यालय स्थित एटीएम में कभी कैश रहता है तो कभी नहीं। कस्बा के अंडरपास स्थित बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम नोटबंदी के बाद से बेहाल पड़ा है। कस्बा स्थित सिंडीकेट बैंक का एटीएम भी नोटबंदी के बाद से बंद है। इंडीकैश एटीएम में भी नोटबंदी के बाद से कैश नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed