{"_id":"58ee81ac4f1c1b9c36cf7f95","slug":"occupied-occupations-with-servicelane-and-underpass","type":"story","status":"publish","title_hn":" सर्विसलेन और अंडरपास से हटाए गए कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्विसलेन और अंडरपास से हटाए गए कब्जे
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
Updated Thu, 13 Apr 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
सड़क से दुकानों का अतिक्रमण हटवाते पुलिस कर्मी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमणकारियों पर बुधवार को चौकी इंचार्ज का डंडा चला। हाईवे के अंडरपास व सर्विस लेन पर कब्जा जमा जमाए लोगों को खदेड़ दिया गया। इससे दुकानदारों में अफरातफरी मची रही। स्थानीय व क्षेत्रवासियों को जाम से निजात मिल गई।
मुंगीसापुर में हाईवे के सर्विस लेन एवं अंडरपास के नीचे अतिक्रमण के कारण लोगों को हाइवे का चक्कर लगाने के अलावा जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ता था। कई लोग दुर्घटना का शिकार भी हो चुके हैं। इसे मुद्दे को अमर उजाला ने बीते दिनों प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद कस्बा निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य विश्वनाथ दिवाकर ने चौकी पुलिस के अलावा तहसील दिवस में शिकायत की थी।
इस पर चौंकी प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए अतिक्रमणकारियों को अल्टीमेटम दिया गया फिर भी दुकानें न हटाए जाने पर बुधवार की सुबह सर्विस लेन, अंडरपास तथा नाले आदि पर कब्जा जमाए लोगों को खदेड़ा। साथ ही कहा कि यदि दोबारा किसी ने कब्जा जमाने का प्रयास किया तो अतिक्रमण एवं आदेश का उल्लंघन आदि धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इसके बाद लोग भाग निकले। चौकी प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया गया है। दोबारा अतिक्रमण करने पर संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।