फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Occupied occupations with servicelane and underpass

सर्विसलेन और अंडरपास से हटाए गए कब्जे

Thu, 13 Apr 2017 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात Updated Thu, 13 Apr 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
Occupied occupations with servicelane and underpass
सड़क से दुकानों का अतिक्रमण हटवाते पुलिस कर्मी।
अतिक्रमणकारियों पर बुधवार को चौकी इंचार्ज का डंडा चला। हाईवे के अंडरपास व सर्विस लेन पर कब्जा जमा जमाए लोगों को खदेड़ दिया गया। इससे दुकानदारों में अफरातफरी मची रही। स्थानीय व क्षेत्रवासियों को जाम से निजात मिल गई।
विज्ञापन


मुंगीसापुर में हाईवे के सर्विस लेन एवं अंडरपास के नीचे अतिक्रमण के कारण लोगों को हाइवे का चक्कर लगाने के अलावा जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ता था। कई लोग दुर्घटना का शिकार भी हो चुके हैं। इसे मुद्दे को अमर उजाला ने बीते दिनों प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद कस्बा निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य विश्वनाथ दिवाकर ने चौकी पुलिस के अलावा तहसील दिवस में शिकायत की थी।
विज्ञापन



इस पर चौंकी प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए अतिक्रमणकारियों को अल्टीमेटम दिया गया फिर भी दुकानें न हटाए जाने पर बुधवार की सुबह सर्विस लेन, अंडरपास तथा नाले आदि पर कब्जा जमाए लोगों को खदेड़ा। साथ ही कहा कि यदि दोबारा किसी ने कब्जा जमाने का प्रयास किया तो अतिक्रमण एवं आदेश का उल्लंघन आदि धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लोग भाग निकले। चौकी प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया गया है। दोबारा अतिक्रमण करने पर संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed