फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Nutrition training mission are missing, mostly in the head

पोषण मिशन के प्रशिक्षण में गायब रहे ज्यादातर प्रधान

Thu, 05 May 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Thu, 05 May 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
राज्य पोषण मिशन के तहत ग्राम प्रधानों का प्रशिक्षण केवल कागजी खानापूरी तक सीमित रहा। इसमें 74 प्रधानों को आना था लेकिन करीब डेढ़ दर्जन प्रधान ही आए। प्रधानों का कहना है कि कार्यक्रम की सूचना समय से नहीं मिली, जिससे वे इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण में नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन


मैथा ब्लाक में राज्य पोषण मिशन कार्यशाला में शामिल होने पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी राजकुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगों से कुपोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। साथ ही पौधरोपण व स्वच्छता को बढ़ावा देने को कहा।
विज्ञापन


मदारपुर के ग्राम प्रधान रामचंद्र यादव ने आरोप लगाया कि पोषण मिशन के तहत आने वाली पंजीरी खुले बाजार में बिक जाती है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर मानकों के अनुरूप पंजीरी नहीं बांटी जाती है। मांडा ग्रामसभा के प्रधान राजेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वह ब्लाक से चंद कदम की दूरी पर रहते हैं। इसके बावजूद इस प्रशिक्षण की जानकारी नहीं दी गई। इधर से गुजरते वक्त नजर पड़ी तो वह कार्यक्रम में शामिल होने अपने आप आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



एडीओ पंचायत अवधेश पांडेय ने बताया कि सूचना सभी को भेजी गई थी। हो सकता है कि कुछ लोगों को सूचना न मिल पाई हो। इस मौके पर एसडीएम मैथा विनीता सिंह, प्रभारी सीडीपीओ कौशल्या देवी, बीडीओ तुलिका श्रीवास्तव, डा. राजीव शेखर, जनार्दन यादव, बलवान सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed