{"_id":"5ac136994f1c1b95618b4e1e","slug":"not-technical-fault-open-crossing","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी खराबी से नहीं खुली क्रॉसिंग, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी खराबी से नहीं खुली क्रॉसिंग, लगा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
झींझक रेलवे फाटक की मरम्मत करते कर्मचारी।
झींझक। दिल्ली-हावड़ा रूट के झींझक रेलवे क्रॉसिंग के फाटक में तकनीकी खराबी आने से रविवार को फाटक नहीं खुल सका। गेट मैन की सूचना पर पहुंची एसएनटी टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद फाटक को ठीक किया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं जाम में फंसे लोग परेशान रहे।
दिल्ली-हावड़ा रूट के झींझक रेलवे क्रॉसिंग पर सुबह 9 बजे गेटमैन मनराज ने गेट खोलना चाहा। उसी दौरान एक बूम नहीं उठा। गेट मैन ने स्टेशन मास्टर के माध्यम से सूचना एसएनटी स्टाफ को दी। जिससे वहां पहुंची एसएनटी टीम ने बूम की मरम्मत का कार्य शुरू किया। मोटर खराब होने पर नई मोटर को लगाया गया। इस दौरान करीब एक घंटे का समय लग गया।
क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों को लंबी कतारें लग गईं। वहीं सुबह से ही धूप अधिक होने के कारण जाम में फंसे लोग गर्मी से बिलबिलाते रहे। फाटक खुलने के बाद पहले निकलने के प्रयास में भी जाम की स्थिति बनी गई। जाम में फंसे गौरी के राहुल, मंगलपुर के संतोष, औरंगाबाद के अमित, लालपुर के पंकज पाल आदि का कहना है कि एक घंटे तक फाटक न खुलने के कारण परेशानी हुई।
विज्ञापन
आवश्यक कार्य से जा रहे थे, देर हो गई। सिग्नल निरीक्षक झींझक संदीप बोस ने बताया की अप लाइन की तरफ के बूम का गियर बॉक्स की मोटर खराब होने के कारण फाटक नहीं खुल रहा था। स्टेशन अधीक्षक वेद प्रकाश ने बताया की क्रॉसिंग में खराबी आने के कारण एक घंटे क्रॉसिंग बंद रही है।