फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Nomination for Shocking Bloc Chief by-election today

झींझक ब्लाक प्रमुख उपचुनाव के लिए नामांकन आज

Fri, 11 Aug 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 11 Aug 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Nomination for Shocking Bloc Chief by-election today
ब्लाक में नामांकन को लेकर लगाई गई बैरीकेडिंग। - फोटो : अमर उजाला
झींझक ब्लाक प्रमुख पद के लिए नामांकन शुक्रवार को होगा। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। वहीं, हंगामे और बवाल की आशंका के मद्देनजर भारी फोर्स तैनात रहेगा।  
विज्ञापन


झींझक ब्लाक प्रमुख पर सपा के राजेंद्र सिंह का कब्जा था। उनके खिलाफ विश्वास प्रस्ताव के बाद यहां उपचुनाव कराया जा रहा है। बुधवार और गुरुवार को एक भी नामांकन पत्र की बिक्री नहीं हुई। तारीख बढ़ने से पूर्व में रेनू शर्मा, निखिल सिंह और लाल मोहम्मद ने नामांकन पत्र खरीदे थे। सभी प्रत्याशियों के खुद को भाजपा समर्थित होने का दावा किया है।
विज्ञापन



वहीं, पिछले चुनाव के दौरान हुए हंगामे के चलते प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं।
इस संबंध में एआरओ सहायक विकास अधिकारी सदाशिव मिश्रा ने बताया कि 9 और 10 अगस्त से नामांकन पत्रों की बिक्री तय की गई थी। लेकिन एक भी पत्र की बिक्री नहीं हुई है। पूर्व में तीन क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने नामांकन पत्र खरीदे थे। वे ही प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। शुक्रवार को नामांकन होगा। 12 अगस्त को नाम वापसी, और 13 अगस्त को मतदान व मतगणना होगी। प्रत्याशियों के साथ सिर्फ प्रस्तावकों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए ब्लाक के अंदर बैरीकेडिंग कराई गई है। तलाशी के बाद प्रत्याशी और प्रस्तावकों को अंदर जाने दिया जाएगा। सुरक्षा के लिए मंगलपुर थाने के फोर्स के अलावा डेरापुर, सिकंदरा और रसूलाबाद सर्किल का फोर्स रहेगा। नामांकन के सुरक्षा व्यवस्था की मानीटरिंग अपर पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात की देखरेख में रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed