फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   no toilet in chandranagar

चंद्र नगर में एक भी शौचालय नहीं, कागजों में पूरे

Mon, 28 Mar 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो
अमर उजाला ब्यूूराो Updated Mon, 28 Mar 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
 सरवनखेड़ा ब्लाक के कुरारी गांव के मजरा चंद्र नगर के ग्रामीणों ने गांव में एक भी शौचालय न होने के बावजूद अधिकारियों के अभिलेखों में शौचालय पूर्ण होने की रिपोर्ट देकर गुमराह करने की शिकायत जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन


कठेठी जिला पंचायत सदस्य चंद्र नगर गांव निवासी बड़े लाल चौहान और ग्रामीणों मुन्ना सिंह, ओमप्रकाश, बाबू सिंह, नंदकिशोर आदि ने जिलाधिकारी को भेजे शिकायती पत्र में लिखा है कि शासन द्वारा बनवाए जा रहे शौचालय की योजना से गांव में एक भी शौचालय न बनने के बाद भी उसमानपुर जमरेही की शौचालय सूची में सभी व्यक्तियों के नाम शौचालय बने दर्शाए गए हैं।  साथ शौचालय की सूची में गांव के कई लोगों को अनुसूचित जनजाति में भी दिखाया गया है। जबकि पूरे गांव में अनुसूचित जन जाति का एक भी व्यक्ति नहीं रहता है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि शौचालय निर्माण कराने के लिए अधिकारियों से फरियाद कर रहे हैं। लेकिन सूची में शौचालय पूर्ण होने के कारण शिकायत नहीं सुनी जा रही हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी मौके पर जांच कराकर शौचालय बनवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed