फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   No teacher in school, doctor in hospital

स्कूल से शिक्षक नदारद, अस्पताल से डाक्टर

Wed, 18 Jul 2018 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात Updated Wed, 18 Jul 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
No teacher in school, doctor in hospital
परिषदीय विद्यालय का निरीक्षण करते तहसीलदार राजीव उपाध्याय।
रसूलाबाद। तहसीलदार ने मंगलवार को एक बार फिर परिषदीय विद्यालयों के साथ पहाड़ीपुर पीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई शिक्षक गैरहाजिर मिले। वहीं विद्यालय परिसर में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने पहाड़ीपुर के स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया, जहां डाक्टर नदारद मिले। सिर्फ वार्ड ब्वॉय के सहारे अस्पताल संचालित मिला।  
विज्ञापन


तहसीलदार राजीव उपाध्याय ने बताया कि मोती निवादा प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक अनुपस्थित मिलीं। पंजीकृत 31 बच्चों के सापेक्ष 12 मौजूद थे। विद्यालय में गंदगी का अंबार लगा देख उन्होंने नाराजगी जताते हुए स्वयं झाडू लगाकर सफाई की। उन्होंने बताया कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहाड़ीपुर में निरीक्षण के दौरान गंदगी मिली।
विज्ञापन


वहीं पंजीकृत 18 में सिर्फ 5 बच्चे ही उपस्थित मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए शिक्षकों से बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। वहीं प्राथमिक विद्यालय पहाड़ीपुर में प्रधानाध्यापिका अनुपस्थित मिली। यहां 38 बच्चों में 9 मौजूद मिले। आंगनबाड़ी केंद्र पर वजन मशीन नहीं मिली। उन्होंने पौष्टिक आहार को स्वयं खाकर चेक किया यहां के बच्चे सामान्य ज्ञान मे कुछ भी नहीं बता पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, प्राथमिक विद्यालय प्रथम रसूलाबाद में शिक्षामित्र अनुपम बाजपेई गैरहाजिर मिलीं। जबकि, पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रथम में सब कुछ ठीकठाक मिला। तहसीलदार ने अनुपस्थित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट डीएम को भेजी है। तहसीलदार ने बताया कि पहाड़ीपुर स्वास्थ्य केंद्र वार्ड ब्वॉय को छोड़कर कोई भी कर्मचारी उपस्थित नहीं मिला। उन्होंने कहा कि निरीक्षण रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed