{"_id":"5d1bbb4b8ebc3e3c751f5c4c","slug":"no-call-on-feast-eight-injured-ghatampur-news-knp499298425","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी की दावत में न बुलाने पर मारपीट, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी की दावत में न बुलाने पर मारपीट, आठ घायल
विज्ञापन
घाटमपुर। कोतवाली की पुलिस चौकी रेउना के सुरजन सिंह का पुरवा (गिरसी) गांव में मंगलवार की सुबह दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। इसमें दोनों पक्षों से एक महिला समेत आठ लोग घायल हुए। कोतवाली में एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मलखान सिंह (62) ने बताया कि बीते दिन उसकी बेटी की बारात आई थी, जिसमें उसने पड़ोसी बहादुर सिंह को न्योता नहीं दिया था। बताया कि उसने धमकी दी थी कि वह बेटी की शादी नहीं होने देगा। मलखान सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस में भी की थी। जबकि, बारात के दिन सुरक्षा के लिए पुलिस भी बुलवाई थी, जिसके चलते प्रतिपक्षी बारात के समय कोई व्यवधान नहीं कर पाए। इधर, बारात विदा होने के बाद बहादुर सिंह ने शादी में न्योता न देने की खुन्नस को लेकर मंगलवार की सुबह अपने परिजनों के साथ मलखान के घर पर हमलाकर दिया। आरोपी गाली-गलौज करने लगे, जिसका मलखान ने विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव शुरू हो गया।
झगड़े में एक पक्ष से मलखान (62) उसकी पत्नी कौशल्या (60), बेटा वीरेंद्र (35) और नवासा शिवा (16) निवासी हारामऊ, भोगनीपुर (कानपुर देहात) घायल हो गए। जबकि, दूसरे पक्ष से बहादुर सिंह, नरेश सिंह, लाला सिंह और शिशुपाल सिंह को चोटें आईं। मारपीट करने के बाद दोनों पक्ष पुलिस चौकी पहुंचे। जहां से उनको सीएचसी में भर्ती कराया गया। जबकि, कोतवाली में दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।