{"_id":"58238c814f1c1bc932b3932e","slug":"njured-factory-worker-ibike-rider-vehicle-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से बाइक सवार फैक्ट्री कर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से बाइक सवार फैक्ट्री कर्मी घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
घायल मनोज तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा अकबरपुर के पास हाईवे पर बाइक सवार फैक्ट्री कर्मी को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
अकबरपुर कोतवाली के नरिहा गांव निवासी मनोज तिवारी (32) पुत्र रामऔतार तिवारी बुधवार शाम मोटर साइकिल से जैनपुर स्थित एक फैक्ट्री में ड्यूटी करने जा रहा था। तभी अकबरपुर के पास हाईवे पर कानपुर के तरफ जा रहे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार उछल कर दूर सड़क पर जा गिरा। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना को देखकर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।