{"_id":"5852f3bb4f1c1bd2096498e5","slug":"negligence-on-the-outpost-line-spot-khinjri","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर कहिंजरी चौकी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर कहिंजरी चौकी लाइन हाजिर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलाबाद थाना के सिठऊपुरवा गांव में एक पखवारा पूर्व महिला की हत्या कर लूटपाट के मामले में आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी न होने पर गुरुवार देर रात पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने कहिंजरी चौकी इंचार्ज सहित छह पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया।
बताते चलें कि संजय नगर सिठऊपुरवा निवासी वंशलाल गत 23 नवंबर को औरैया शादी में शामिल होने गया था। रात में उसकी पत्नी विजयलक्ष्मी अकेली थी।
अगले दिन सुबह विजयलक्ष्मी का शव घर में मिला था। मामले में पति वंशलाल ने गांव के रामबाबू उर्फ झुर्रा और दो अन्य साथियों पर घर में घुसकर नगदी व जेवर की लूटपाट कर पत्नी की हत्या करने की शंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गत 13 दिसंबर को वंशलाल ने एसपी से मिलकर कहिंजरी चौकी पुलिस पर आरोपी पर कार्रवाई न करने और पकड़ने के बाद उसे छोड़ देने का आरोप लगाया था। इससे खुलेआम घूम रहे आरोपी उस पर समझौता करने का दबाव बना रहे थे।
मामले को गंभीरता से लेते हुए गुरुवार देर रात एसपी ने पूरी कहिंजरी चौकी को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने बताया कि चौकी इंचार्ज सहित छह पुलिस कर्मियों को लापरवाही बरतने पर लाइन हाजिर किया गया है।