फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Mud house collapsed, killing four, including the mother and son

कच्चा घर ढहने से मां-बेटे समेत चार की मौत

Sat, 20 Aug 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Aug 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Mud house collapsed, killing four, including the mother and son
मंगलपुर कस्बे के बिचौली गांव में कच्‍चा घर ढहने से चार लोगों की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
मंगलपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत किशौरा के मजरा बिचौली में गुरुवार रात बारिश के दौरान कच्चा मकान ढहने से मां-बेटे सहित परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग रक्षाबंधन का त्योहार मनाने घर में इकट्ठा हुए थे। हादसे के बाद एसडीएम व सीओ ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन



बिचौली गांव निवासी दलित कुंवरलाल कमल (45) खेती और मेहनत-मजदूरी करके परिवार का पेट पालते हैं। परिवार में पत्नी किताबश्री (43) के  अलावा पांच बेटियां सुमन (25), पूनम (23), खुशबू (22), शकुंतला (14), रूबी (3) और तीन पुत्र रामबहादुर (18), हर्षित (12) और धीरू (10) हैं। तीन बेटियों सुमन, पूनम व खुशबू की शादी हो चुकी है। कुंवरलाल ने बताया कि रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए विवाहित बेटियां पूनम व खुशबू अपने बच्चों के साथ घर आई थीं।
विज्ञापन



गुरुवार रात घर के सभी सदस्य कच्चे मकान के अंदर चारपाई पर सो रहे थे। रात करीब साढ़े तीन बजे तेज आवाज के साथ मकान की दीवारें व छत ढह गई। सभी लोग मलबे के नीचे दब गए। थोड़ी देर बाद ग्रामीणों ने हाथों से मलबा हटाना शुरू किया। डेढ़ घंटे के बाद सभी को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुशबू, उसके बेटे आर्यन (8 माह) खुशबू के भाई हर्षित और पूनम की बेटी प्रिया (एक साल) की मौत हो गई। घायल कुंवरलाल, किताबश्री, पूनम, धीरू व रूबी को सीएचसी झींझक में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।


खुशबू की ससुराल औरैया जनपद के बिधूना थाने के गांव असेनी में है। मौजूदा समय में वह अपने पति राहुल व बेटे आर्यन के साथ कानपुर शहर के मोहल्ला दबौली 73 सी/13 में रहती थी। वहीं पूनम की ससुराल कानपुर देहात के रनियां में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed