फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Mourning runs in mine, strikes employees

मौरंग खदान में धावा, कर्मचारियों से मारपीट

Tue, 13 Feb 2018 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 13 Feb 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
 Mourning runs in mine, strikes employees
समुही मौरंग खदान के आफिस में की गई तोड़फोड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रविवार की देर शाम हथियारों से लैस लोगों ने रंगदारी को लेकर समुही मौरंग खदान पर धावा बोला और कर्मचारियों से मारपीट की। आरोप है कि हवाई फायरिंग भी की गई। खदान के प्रबंधक ने ग्यारह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही एक राइफल, एक रिवाल्वर और दो वाहन बरामद किए हैं।
विज्ञापन


पंचमढ़ी जिला होशंगाबाद (मध्य प्रदेश) निवासी रवींद्र सिंह ने बताया कि वह समुही (सजेती) की मौरंग खदान में गुरुदयाल फर्म का प्रबंधक है। बताया कि पड़ोसी गांव दपसौरा (फतेहपुर) के सज्जन दुबे और उनके लोग खदान चलाने के नाम पर रंगदारी मांगते हैं। बताया कि रविवार की देर शाम करीब 8 बजे सज्जन दुबे, उनका पुत्र भोलू दुबे और दपसौरा, थाना चांदपुर (फतेहपुर) के ग्राम प्रधान रमेश केवट के साथ भटपुरवा गांव निवासी रघुनंदन प्रजापति, सिरसा (सजेती) निवासी राहुल शुक्ला, अनैसी का डेरा (समुही) के अलावा चार अन्य (कुल ग्यारह) लोग हथियारों से लैस होकर खदान के दफ्तर में आए।
विज्ञापन

बताया कि उन्होंने आते ही खदान प्रबंधक के बारे में पूछा और गाली-गलौज की। विरोध करने पर वहां मौजूद कर्मचारियों से मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने खदान के कार्यालय में घुसकर वहां रखा फर्नीचर और अन्य सामान भी तोड़ डाला। विरोध करने पर असलहों से कई राउंड हवाई फायरिंग भी की। यह देख कर्मचारी जान बचाने के लिए वहां से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि सज्जन दुबे और उनके साथी खदान से प्रति सप्ताह एक लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे थे।
मौरंग खदान पर कर्मचारियों के साथ मारपीट और फायरिंग होने की सूचना पर सजेती पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों के निर्देश पर घाटमपुर सर्किल की पुलिस बल और पावर प्लांट से पीएसी को भी मौके पर बुलवा लिया गया। पुलिस ने घेराबंदी कर सज्जन दुबे और दपसौरा के ग्राम प्रधान रमेश केवट, सिरसा गांव निवासी राहुल शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, अन्य लोग अंधेरे में भाग निकले।

सजेती थानाध्यक्ष लोकेंद्र पाल सिंह ने बताया कि खदान प्रबंधक रवींद्र सिंह की तहरीर पर सज्जन दुबे समेत कुल 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही एक राइफल, एक रिवाल्वर, एक कार और एक बोलेरो को भी बरामद कर कब्जे में लिया गया है। बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जी रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed