{"_id":"e36f94a1d131b0b1c30fd61dd234c9ff","slug":"mony-and-jewellery-stolen-in-ghatampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" शास्त्रीनगर में सर्राफ के घर लाखों की चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शास्त्रीनगर में सर्राफ के घर लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर कसबे के मोहल्ला शास्त्रीनगर में चोरों ने एक सर्राफ के मकान में धावा बोलकर सोने-चांदी के जेवरात, कीमती सामान और नगदी पार कर दी। पुलिस ने घटना की तहरीर लेने के बाद जांच करने की बात कहकर अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
रामऔतार सोनी का मकान कसबे के शास्त्रीनगर मोहल्ले में पानी टंकी के पास है। उन्होंने मकान के अगले हिस्से में ज्वैलरी की दुकान खोल रखी है। जबकि, उसी मकान में पत्नी के साथ रहते भी हैं। उनके बेटे और बहू बस्ती के पुराने मकान में रह रहे हैं।
रामऔतार दवा लेने के लिए पत्नी के साथ राठ (हमीरपुर) गए थे। घर के मुख्य गेट और कमरों में ताले बंद थे। चोरों ने रात में छत के रास्ते से उनके मकान में धावा बोला। अंदर से दुकान और कमरों के दरवाजों में लगे ताले तोड़ने के बाद माल समेटा और फरार हो गए।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह पड़ोसी ने अपनी छत से रामऔतार के मकान के मुख्य गेट में ताला लगा जबकि, भीतर कमरों के दरवाजे खुले देखे तो उसे चोरी होने की जानकारी हुई। सूचना पाकर रामऔतार के बेटे वहां पहुंचे। मुख्य गेट का ताला खोलने के बाद अंदर पहुंचे तो वहां सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था।
चोरों ने दुकान में रखी अलमारी और कमरे में रखी सेफ तोड़ने के साथ ही एक जगह दीवार में बनवाए गए गुप्त लाकर को भी खोद डाला था। घर में चोरी होने की सूचना मिलते ही पति-पत्नी राठ से घाटमपुर वापस आए। उन्होंने बताया कि चोर एक किलोग्राम चांदी और करीब 25 ग्राम सोने के जेवरातों के साथ ही छह हजार रुपये नगद और कुछ अन्य कीमती सामान ले गए हैं।
कसबा चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि रामऔतार की तहरीर के आधार घटना की जांच और चोरों का पता लगाया जा रहा है। बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।