फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Missing teenager's body found in well

लापता किशोरी का शव कुएं में मिला

Sat, 16 Apr 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो
अमर उजाला ब्यूूराो Updated Sat, 16 Apr 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी साढ़ के गंभीरपुर गांव से दो दिन पहले लापता हुई किशोरी का शव उसके दरवाजे के बाहर बने कुएं में मिला। पुलिस गांव के दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम में डूबने से मौत की बात सामने आई है।
विज्ञापन


दो-तीन चोटें भी मिली हैं जो कुएं में गिरने से बताई गई हैं। थाना बकेवर (फतेहपुर) के परशदेपुर गांव निवासी स्व. श्रीकांत अग्निहोत्री की पुत्री प्रियंका (17) अपनी मां गायत्री अग्निहोत्री के साथ बचपन से ही ननिहाल गंभीरपुर (साढ़) में रहती थी। बुधवार की रात वह गांव के ज्वाला देवी मंदिर में चल रही रामलीला देखने गई थी और वहीं से लापता हो गई थी। उसके कपड़े एक जगह पड़े मिले थे। गुरुवार को उसके मामा आसकुमार शुक्ला ने पुलिस चौकी साढ़ में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह कुछ बच्चे कुएं के पास खेल रहे थे, तभी एक बच्चे ने कुएं के अंदर झांककर देखा तो प्रियंका की लाश उतरा रही थी। गांव की घटना में किशोरी के साथ गैंगरेप के बाद हत्या करके शव कुएं में फेंके जाने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



गांव वालों के मुताबिक कुएं में उसका अर्धनग्न शव मिला है। जबकि, लापता होने वाले दिन उसका अधोवस्त्र रामलीला पंडाल से कुछ दूरी पर मिला था। प्रियंका की मौत के मामले में अभी उसके परिजनों (मामा या मां) की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। कुछ लोगों ने इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ते हुए कहा कि हो सकता है कि लोकलाज के भय से प्रियंका ने कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed