{"_id":"6323c8fd43918afe257c6827c5e03543","slug":"minnor-break-in-billhor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीपुर माइनर फटी, हजारों बीघा फसल जलमग्न ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीपुर माइनर फटी, हजारों बीघा फसल जलमग्न
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर कस्बे के नहरों, रजवहों और सिंचाई बंबों के पक्कीकरण में घटिया निर्माण का खामियाजा किसानों को उठाना पड़ रहा है। निर्माण में प्रयोग घटिया सामग्री से लगातार नहरे-बंबों का फटना जारी है।
किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं, आलू और सरसों की फसल बर्बाद हो चुकी है। एसडीएम आलोक कुमार ने बताया कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश देकर माइनर की टूटी पटरी दुरुस्त कराई जाएगी।
बिल्हौर कस्बे के तरबियतपुर गांव से निकले बीबीपुर माइनर के पटरी से सोमवार की देर रात से अचानक पानी के रिसवा होने लगा। थोड़ी देर बाद माइनर की पटरी का एक हिस्सा टूट गया।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह खेतों में लगभग तीन-तीन फिट पानी में भर गया और फसल पूरी तरह से जलमग्न हो गई। गांव के उत्तम कुमार मिश्रा ने बताया कि माइनर की पटरी टूटने से आठ बीघा आलू की फसल जलमग्न हो गई है।
गांव के उमाशंकर कटियार, हनीफ, दिनेश कटियार सहित सैकड़ों किसानों की आलू, गेहूं और सरसों के खेतों में गांठ तक पानी भरा है। गांव के कुछ किसानों ने माइनर की टूट पटरी को सही करने का प्रयास भी किया, सफलता नहीं मिली।
माइनर टूटने की सूचना तत्काल एसडीएम और संबंधित क्षेत्र के लेखपाल को दी गई, लेकिन इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। खेतों में पानी भरने से धान की फसल खराब हो चुकी है।
उधर, सिंचाई विभाग के जेई राजेश कुमार यादव बताया कि शिवराजपुर कस्बे के काकूपुर में रजवहे की पटरी दुरुस्त कराया जा रहा है। बुधवार को तरबियतपुर जाकर काम करवाउंगा।